अफगानिस्तान से भारत आ रहे हिंदू और सिख परिवारों को बसाने के लिए अमित शाह को लिखा गया पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अफगानिस्तान से भारत आ रहे हिंदू तथा सिख परिवारों को रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील में बसाने की पेशकश की है। औलख ने बुधवार को शाह को लिखे पत्र में कहा कि भारत सरकार द्वारा अफगानिस्तान से विस्थापित हिंदू और सिख परिवारों को भारत लाया जा रहा है। उन्हें बसाने के लिए रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील में जमीन देने के लिए वहां के निवासी तैयार हैं। उन्होंने पत्र में कहा विस्थापित हिंदू और सिख परिवारों के भरण-पोषण के लिए कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वह अपना जीवन यापन कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ