CM योगी को खून से लिखा पत्र, अब कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे पर सवाल!

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2026

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटालों के बीच मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की जांच की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले के पक्षकार दिनेश शर्मा फलाहारी ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि जिस तरह अयोध्या का मामला सामने आया है उसी तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पिछले कई वर्षों से चढ़ावे का बंदर बांट किया जा रहा है। बता दें शाही ईदगाह प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए फलाहारी कई बार खून से पत्र लिखकर सीएम योगी को भेज चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंच रहे CM योगी, मंच से नदारद रहेंगे Champat Rai!

यदि आप सीबीआई जांच नहीं कराएंगे तो हम माननीय प्रयागराज हाई कोर्ट में एक याचिका लगाएंगे जिसमें मांग करेंगे कि कई वर्षों से अब तक जितना भी हमारे सनातन हिंदुओं की आस्था का जो दान पुण्य है उसको लूटा गया है उस पूरे प्रकरण की हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे और हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी आप इस पूरे प्रबंधन को अपने हाथ में ले लीजिए क्योंकि यहां पर जिस प्रकार से घोटाले हो रहे हैं यहां के पुजारियों के आप बयान दर्ज करवा सकते हैं। उन पुजारियों को सब कुछ मालूम है। जिस प्रकार से प्रबंधन कमेटी घोटाला कर रही है। यह बहुत ही दुखद है। दिनेश शर्मा का यह भी कहना है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर बनने वाले फूल बंगला और लगाए जाने वाले छप्पन भोग में 70% तक कमीशन लिया जाता है। उन्होंने कहा मंदिर से जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच करवाई जाए। उनका आरोप है कि कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संपत्तियां खरीद ली हैं। उन्होंने कहा है कि मंदिर के चढ़ावे के रुपए से अस्पताल और स्कूल बनाए जाने चाहिए। अब बात राम मंदिर चंदा चोरी की भी कर लेते हैं।  

प्रमुख खबरें

Kareena Kapoor और Prithviraj की Daayra इस दिन होगी रिलीज, देखें BTS Video

Porsche 911 GT3 भारत में लॉन्च, 311 Kmph की रफ्तार से उड़ाएगी होश!

Spider-Man: Brand New Day का नया ट्रेलर रिलीज़: अकेले टॉम हॉलैंड का हल्क से मुकाबला, बदल रही हैं स्पाइडर-मैन की शक्तियां

PM Modi के 12 साल पूरे होने पर जश्न, Delhi में CM Rekha Gupta ने शुरू किए जन कल्याण शिविर