नुपुर शर्मा पर SC की टिप्पणी को लेकर CJI को लिखा गया पत्र, फेयर ट्रायल का मिलना चाहिए मौका

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

सुप्रीम कोर्ट की ओर से बीजेपी के निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को लेकर जो टिप्पणी सामने आई है। उसने भी बहुत सारे सवालों को जन्म दे दिया है। नुपुर शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी वापस लेने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि नुपुर शर्मा की जान को खतरा है। नुपुर शर्मा को फेयर ट्रायल का मौका मिलना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, उदयपुर की घटना के लिए वह अकेली जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर बेहद तल्ख टिप्पणी की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने कहा कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणियों ने खाड़ी देशों में भारी गुस्सा पैदा किया और देश में विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया, उन्हें "पूरे देश" से माफी मांगनी चाहिए।  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा