उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विशेषज्ञ समिति से पूछा, कैसे कोरोना की स्थिति से निपटा जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को छह सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल से वर्तमान कोविड-19 की स्थिति से निपटने और राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बारे में सुझाव देने को कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार बैजल ने इस पैनल के साथ बैठक की जिसमें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ठीक, सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे

सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञ समिति राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस को थामने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कुछ दिनों में बैठक करेगी और वह 30 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। सूत्र ने कहा, ‘‘ उपराज्यपाल ने छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति से यह सुझाव देने के लिए कहा कि कैसे दिल्ली में कोविड की वर्तमान स्थिति से निपटा जाए। और यह भी कि वह स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के उपाय भी सुझाएगी।’’ यहां 20 सितंबर से पहले पांच दिनों तक लगातार रोजाना 4000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली से पकड़े गए 4 आरोपी, 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड!

Swiggy का घाटा कम होने के बावजूद Zomato से पिछड़ा, कुल खर्च 8703 करोड़ पहुंचा

Top 10 Breaking News 22 October 2026 | France Protests India Advisory | Saudi Aramco Attack | US Presidential Election 2028 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Bikaner House ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का किया बचाव, बताया नीति के खिलाफ