मंदिर तोड़ने वाले फैसले को LG ने दी मंजूरी, दिल्ली CM आतिशी ने फिर किया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Jan 01, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर नया हमला बोलते हुए अपना आरोप दोहराया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में मंदिरों और अन्य धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। आप नेता ने अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी सबूत होने का दावा किया। आतिशी की टिप्पणी तब आई जब उपराज्यपाल ने मंगलवार को उनके पहले के आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री गंदी राजनीति खेल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब धार्मिक समिति सीधे दिल्ली एलजी के अधीन है। समिति के अध्यक्ष गृह विभाग के प्रधान सचिव होते हैं और वह समिति के सुझावों को मंजूरी के लिए सीधे दिल्ली एलजी के पास भेजते हैं। 22 नवंबर को धार्मिक समिति की बैठक हुई थी। कल एलजी ऑफिस ने मीडिया को बताया कि मंदिरों को तोड़ने का कोई आदेश नहीं है। लेकिन ये झूठ है। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को हुई बैठक में वेस्ट पटेल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, गोकलपुरी, न्यू उस्मानपुर और सुल्तानपुरी में स्थित कई मंदिरों और सुंदर नगरी में स्थित एक बौद्ध मंदिर को तोड़ने का फैसला लिया गया था। ये सब मीटिंग के मिनट्स में है। दिल्ली एलजी ने इसे मंजूरी दे दी है और अब डीएम और एसडीएम इन मंदिरों को तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को नहीं चाहिए झूठा सीएम, AAP को हराएगी जनता..., केजरीवाल पर कांग्रेस का तीखा हमला

उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप का खंडन करते हुए इसे ‘‘ओछी राजनीति’’ करार दिया। उपराज्यपाल सचिवालय ने एक बयान में कहा कि न तो कोई मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य उपासना स्थल ढहाया जा रहा है और न ही इस संबंध में कोई फाइल उसके पास आई है। उपराज्यपाल सक्सेना को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि ‘धार्मिक समिति’ ने 22 नवंबर को एक बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक संरचनाओं को ढहाने का आदेश दिया है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के खिलाफ Rajnath Singh के तेवर देख बगलें झांकने लगा America, India की Defence Diplomacy ने पूरी दुनिया में छोड़ा प्रभाव

Supreme Court ने Digital Arrest पर जताई चिंता, बैंक लापरवाही पर मुआवजा देने का विचार

Love Horoscope For 29 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

MVA की जीत पर Supriya Sule ने जताया आभार, Maharashtra में कृषि संकट पर जताई गहरी चिंता