प्लास्टिक फैक्ट्री को चालू करने की तैयारी के बीच हुआ गैस रिसाव: NDRF

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) प्रमुख ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान विशाखापत्तनम में बंद पड़ी प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में काम-काज पुन: शुरू करने की तैयारी हो रही थी कि इसी दौरान गैस रिसाव की घटना हुई। एनडीआरएफ महानिदेशक एस एन प्रधान ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे स्टाइरीन गैस का इलाके में रिसाव होने के कारण 80 से 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

उन्होंने कहा कि बल की एक विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और बेचैनी की शिकायत करने वाले लोगों की जांच कर रही है। प्रधान ने बताया कि यह स्टाइरीन गैस है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, गले, त्वचा, आंखों और शरीर के कुछ अन्य अंगों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि प्लास्टिक की इस फैक्ट्री में काम-काज फिर से आरंभ किया जा रहा था और किसी दुर्घटना के बाद गैस का रिसाव हुआ।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास