पाकिस्तान पर बरस पड़े LG Manoj Sinha, बताया आतंकवादी देश, बोले- हम उसके मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब

By अंकित सिंह | Jul 07, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पाकिस्तान पर क्षेत्र की विकास यात्रा को पटरी से उतारने और समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। ऐशमुकान में एक धार्मिक समारोह में बोलते हुए एलजी सिन्हा ने पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश करार दिया, जो जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच वर्षों में कड़ी मेहनत से की गई प्रगति को खत्म करने पर आमादा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जन्म देने वाला हमारा पड़ोसी पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: दुर्भाग्यपूर्ण था पहलगाम हमला, लेकिन गलत फायदा उठाकर...इस मुस्लिम देश में जाकर शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया बेबुनियाद आरोप

एलजी ने कहा कि हम सभी को आतंकवादी देश के नापाक इरादों के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और सुरक्षा बल अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन लोगों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यह लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब जनता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से सहयोग करे। उन्होंने कहा, "हमें अपनी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को समर्थन और समय पर जानकारी देने की जरूरत है ताकि इस खतरे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।"

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे