'अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू की हो रही कोशिश', LG मनोज सिन्हा बोले- रास्तों की हो रही है मरम्मत

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए हादसे में कम से कम 16 लोगों  की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोका गया है। अभी भी घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य बेहद ही तेजी से चल रहा है। मलबे को लगातार तलाशने का काम भी किया जा रहा है। इन सबके बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दावा किया है कि अमरनाथ यात्रा को जल्द शुरू किए जाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रास्ते को ठीक करने का काम तेज़ी से चल रहा है और जो यात्री यहां आने चाहते हैं वो आए हम उन्हें बेहतर सुविधा देंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'अमरनाथ हादसे की हो जांच', फारूक अब्दुल्ला बोले- पीड़ित परिजनों को अच्छा मुआवजा दें सरकार

इससे पहले उप राज्यपाल ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास चल रहे बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा की गई। इस बैठक में थलसेना, पुलिस, वायुसेना और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया और बैठक शुरू होने से पहले कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो मिनट का मौन रखा। सिन्हा ने कहा था कि मैं अनुरोध करता हूं कि यात्री शिविरों में ही रहें। प्रशासन उनको आराम से रहने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। हम यात्रा को यथाशीघ्र बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम