LG Manoj Sinha ने Viksit Bharat Sankalp Yatra के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों की प्रतिक्रिया जानी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 15, 2023

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज गुरेज-बांदीपोरा और बुद्धल राजौरी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। उपराज्यपाल ने राजभवन मीटिंग हॉल श्रीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हम आपको बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड से शुरुआत की। इस यात्रा का समापन 25 जनवरी को किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: Srinagar में CGPWA की AGM में लिये गये कई बड़े फैसले, पेंशनर्स को अब आसानी से मिलेगा सुविधाओं का लाभ

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए वैन विशेष स्थानों पर दो से तीन घंटे तक रुकेंगी। लोगों का ध्यान खींचने के लिए राज्य की क्षेत्रीय भाषा में बनी फिल्मों को वैन के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा एक एप भी विकसित किया गया है जो सरकार को यह जानकारी देगा कि लोगों की प्रतिक्रिया क्या है। आज देशभर में इस अभियान की शुरुआत के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में भी उपराज्यपाल ने समारोह में ऑनलाइन शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य हर नागरिक की मदद करना है। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद उपराज्यपाल ने बांदीपोरा जिले के गुरेज से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान दोनों जिलों में योजनाओं के लाभार्थियों और अधिकारियों ने एलजी मनोज सिन्हा के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान