Anantnag Terror Attack पर LG Manoj Sinha का बड़ा एक्शन, DGP के साथ सुरक्षा समीक्षा में कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2026

अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को श्रद्धांजलि देते हुए, सिन्हा ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद हालात का जायजा लेने के लिए मैंने DGP नलिन प्रभात से बात की। ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा पूरा देश शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस घिनौने कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। J&K पुलिस और हमारे सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अनंतनाग शहर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस पार्टी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद 35 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। यह हमला अनंतनाग के लाल चौक पर दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। गोलीबारी के दौरान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान