By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
श्रीनगर, 28 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को गांदरबल जिले में बस दुर्घटना में घायल हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों का हालचाल जानने के लिए यहां ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (एसकेआईएमएस) अस्पताल पहुंचे। गांदरबल के कंगन क्षेत्र में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों की एक बस सड़क से फिसलते हुए एक घर के ऊपर जा गिरी, जिससे कम से कम 39 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था।