LIC ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को बंद हो चुकी व्यक्तिगत पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह विशेष अभियान एक जनवरी से दो मार्च, 2026 तक चलाया जाएगा और इसमें सभी नॉन-लिंक्ड पॉलिसियां शामिल होंगी। इसके तहत विलंब शुल्क में आकर्षक रियायत दी जा रही है।

एलआईसी ने एक बयान में कहा कि फिर से चालू करने योग्य सभी नॉन-लिंक्ड बीमा योजनाओं पर विलंब शुल्क में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 5,000 रुपये तक होगी।

कंपनी ने कहा कि सूक्ष्म बीमा पॉलिसियों के लिए विलंब शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, ताकि जोखिम कवर को फिर से बहाल किया जा सके। बयान में कहा गया कि जो पॉलिसी प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान बंद हो गई हैं, और जिनकी अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान के तहत फिर से चालू किया जा सकता है। इसमें चिकित्सा अथवा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

एलआईसी ने कहा कि यह अभियान उन पॉलिसीधारकों को लाभ देने के लिए शुरू किया गया है, जो किसी प्रतिकूल परिस्थिति के कारण समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए थे। कंपनी ने कहा कि पूर्ण बीमा लाभ प्राप्त करने के लिए पॉलिसियों को प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu elections 2026 | अम्मा के सिपाही रहे O Panneerselvam का बड़ा दांव, DMK में हुए शामिल

Social Media Users सावधान! न्यायपालिका पर अभद्र टिपण्णी करना पड़ेगा भारी, High Court ने दी सख्त चेतावनी

Google Maps का नया Feature! अब Aadhaar केंद्र की लोकेशन, सर्विस और अपॉइंटमेंट सब एक जगह।

Football फैंस के लिए बड़ी खबर, Indian Football League के सभी मैच अब DD Sports पर Live