Prince Alois का पहला भारत दौरा, Rashtrapati Bhavan में हुआ भव्य औपचारिक स्वागत, PM मोदी से की द्विपक्षीय वार्ता

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत की राजकीय यात्रा पर आए लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस और हेरेडिटरी प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दिन में इससे पहले, शाही जोड़े ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जहाँ उन्होंने पुष्प-चक्र अर्पित करने के समारोह में हिस्सा लिया और आगंतुक पुस्तिका (विज़िटर्स बुक) पर हस्ताक्षर किए। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी भी इस मौके पर मौजूद थे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपनी राजकीय यात्रा के दौरान हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों पर जोर दिया। 'X' पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा, "भारत की राजकीय यात्रा पर आए लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने आगे कहा भारत-EFTA TEPA (व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता) से मिले अवसरों के कारण, हमारे द्विपक्षीय संबंधों में कई क्षेत्रों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir दान विवाद पर Jairam Ramesh ने मांगी Supreme Court जांच, केंद्र से चुप्पी तोड़ने को कहा


उन्होंने कहा हम इस गति को बनाए रखने और भारत के साथ अपने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशेष रूप से, हम नवाचार (इनोवेशन), एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, वित्तीय सेवाओं, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अपने आर्थिक सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएं देखते हैं।" हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने आगे कहा, "इन और कई अन्य क्षेत्रों में, हमारे दोनों देशों के पास एक-दूसरे के पूरक गुण हैं, जिनका उपयोग हम दोनों देशों के दीर्घकालिक लाभ के लिए एक साथ मिलकर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

RCB के स्टार Bhuvneshwar Kumar की T20I वापसी रही फीकी, दो मैचों में लुटाए 99 रन

Singapore में बोले Shripad Yesso Naik, ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करना जरूरी

Punjab Assembly में AAP और Congress MLAs के बीच तीखी बहस, एंट्री रोके जाने पर बवाल

Germany में समूह पर कार चढ़ाने से 5 लोग घायल, Police बोली- जानबूझकर बनाया निशाना