80 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, हत्या के जुर्ममें 24 वर्षीय युवक को उम्रकैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

सागर, (मप्र)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक स्थानीयअदालत ने 24 वर्षीय एक सीरियल किलर को 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्मऔर हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी आरोपी को 13साल की एक बालिका से बलात्कार और हत्या के मामले में भी अदालत ने तीनमाह पहले मौत की सजा सुनाई थी। उप निदेशक अभियोजन अनिल कटारे ने शुक्रवार को बताया कि दोनों ही मामलों में निचली अदालतों ने डीएनएरिपोर्ट के आधार पर आरोपी वीरेंद्र आदिवासी (24) को दोषी करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस बोले- टी20 गेंदबाजी पर की है मेहनत , विश्व कप था मुख्य लक्ष्य

एफएसएल रिपोर्ट में सामने आया किबुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई। उन्होंने बतायाकि पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बाद मेंसंदेह के आधार पर सागर जेल में नाबालिग की हत्या के मामले में बंदीवीरेंद्र को उठाया गया। पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र ने बुजुर्ग महिला के साथबलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का जुर्म कबूल किया।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र