अनधिकृत कॉलोनी, श्रमिक, दुकानदार... दिल्ली में BJP का नया धमाका, पलट गया पूरा खेल?

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र नई दिल्ली में जारी किया गया। संकल्प पत्र 3 को लेकर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कालोनी में निर्माण करने, खरीदने और बेचने की अनुमित होगी। दिल्ली के नियमों के हिसाब से निर्माण और बेचने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि 13 हजार सील दुकानों को लेकर कहा कि इसका कानूनी रास्ता निकाला है। न्यायिक प्राधिकरण बना कर 6 महीने के भीतर सील हुई दुकानों को खोलेंगे। अमित शाह ने कहा कि देश में जहां-जहां चुनाव आया और देश एवं राज्यों की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मैंडेट दिया, वहां डबल इंजन सरकारों ने हर राज्य को बदलने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूरे देश में एक विश्वास पैदा किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को को बरकरार रखते हुए भी सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी विकास संभव है। इन्होंने (केजरीवाल और आप ने) काम नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम नहीं था क्या! केवल बहाने बनाना इनकी फितरत है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना, कहा- मासूम सा चेहरा लेकर झूठ बोलने आ जाते हैं

बीजेपी ने क्या क्या वादें किए

गिग वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक का

टेक्सटाइल वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक का एवं ₹15,000 का टूलकिट प्रोत्साहन

निर्माण श्रमिकों को टूलकिट प्रोत्साहन के लिए ₹10,000 तक, ₹3 लाख तक का ऋण, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक एवं जीवन बीमा ₹10 लाख तक का

युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा के लिए NCMC में ₹4000/साल

मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को ₹10 लाख तक जीवन बीमा और ₹10 लाख तक स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा

₹20,000 करोड़ के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, दिल्ली बनेगी 100% ई-बस सिटी, जल्द पूरा होगा मेट्रो फेज 4 का काम एवं मेट्रो और बसें 24x7 उपलब्ध

भव्य महाभारत कॉरिडोर करेंगे विकसित

यमुना नदी को करेंगे पुनर्जीवित एवं यमुना रिवर फ्रंट का होगा विकास

मैनुअल स्कैवेंजिंग होगी 100% समाप्त, श्रमिकों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिलेंगे

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर