उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, दो महीने बाद चली बस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

लखनऊ। लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे के मुख्य द्वार पर सोमवार को भाष्कर सिंह इलाहाबाद इलाहाबाद इलाहाबाद की आवाज सुनकर काफी खुश हुये क्योंकि वह होली के बाद अपने आफिस के काम से पहली बार प्रयागराज जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर चलने वाली बस सेवायें शुरू हुई हैं। थर्मल स्कैनिंग के बाद भाष्कर बस में बैठे और उन्होंने एक राहत भरी सांस ली और बस अड्डे छोड़ने आये अपने भाई का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बस में ड्राइवर और कंडक्टर हाथों में दस्ताने और मुंह पर मास्क लगाये हुये थे। परिवहन निगम ने सभी यात्रियों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिये थे और सभी यात्री अपना मुंह ढके हुये भी थे। उप्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पी के बोस ने बताया कि सोमवार को प्रदेश की बस सेवायें फिर से शुरू हो गयीं और लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से 40 बसें प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिये निकली जिनमें प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ शामिल हैं। प्रयागराज के लिये पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे निकली। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि लखनऊ के तीन बस अड्ंडो आलमबाग, कैसरबाग और चारबाग में बस सेवायें शुरू हो गयी हैं। चारबाग से कानपुर मार्ग की बसें, कैसरबाग से सीतापुर, लखीमपुर, गोला, हरदोई, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर की बसें रवाना हुईं। बोस ने बताया कि आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज, रायबरेली, लालगंज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, हमीरपुर,प्रतापगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़ और गाजियाबाद के लिए बसें चल रही हैं। शहर के बाजारों में आज कुछ रौनक नजर आयी। शहर के मुख्य बाजारों, हजरतगंज, लालबाग, गुडंबा, हीवेट रोड, मॉडल हाउस, मकबूलगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों में दुकानें खुली नजर आयी और दुकानदार अपनी दुकानें साफ करते नजर आये ताकि इतने दिनों से ठप्प पड़े रोजगार को एक बार फिर से पटरी पर लाया जा सके। लेकिन अभी भी बाजारों में भारी भीड़ देखने को नहीं मिली। 

इसे भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल: MSMEs के लिए राहत का ऐलान तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर