लाइफलाइन हॉस्पिटल ने की शादियाबाद, गाज़ीपुर में अपना पहला अस्पताल खोलने की घोषणा

By Neha Mehta | Jan 02, 2025

शादियाबाद- आज कार्यक्रम में, लाइफलाइन हॉस्पिटल ने शादियाबाद, गाज़ीपुर में अपने जनरल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया। डॉ आज़म कादरी (फाउन्डर एसजेएम ग्रुप ऑफ मेडिकल कॉलेज) द्वारा उद्घाटन किया गया। डॉ मौसिन सिद्दीकी, डॉ शादाब सिद्दीकी, डॉ साकीब सिद्दीकी, डॉ नदिया सिद्दीकी, मोहम्मद अली नय्यर, श्री बिपिन सिंह, श्री अटल सिंह प्रमुख अतिथि के रूप में प्रस्तुत रहे।  लाइफलाइन हॉस्पिटल के संस्थापक हाजी शुएब अहमद ने कहा, "यह अपनी तरह का पहला अस्पताल होगा।"

लाइफलाइन हॉस्पिटल खुलने से कई मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।  श्री इंद्रजीत राम, अपने बेटे निखिल के इलाज को लेके चिंतित हाल में डॉ फरहान से परामर्श करने आए थे। । “सभी डॉक्टर ने जवाब दे दिया था आपके बच्चे का इलाज यहाँ नहीं हो पायेगा,” श्री इंद्रजीत ने कहा। “ यहाँ डोक्टरों ने ट्रीट्मन्ट किया, भगवान की दया से हमारा बच्चा अब बहुत अच्छा है "

लाइफलाइन अस्पताल सामान्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। डॉ. फरहान अहमद (एमएस (आईएसएम), सर्जन, एफसीसीएस और सीईएलएस), और उनकी टीम, क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक किफायती समाधान प्रदान करती है। एक माइनर ऑपरेशन थिएटर और 10 बिस्तरों से सुसज्जित, अस्पताल पूरे वर्ष चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करता है। मधुमेह, रक्तचाप, हृदय, श्वास संबंधी समस्याओं और महिला स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का उत्तर है - लाइफलाइन हॉस्पिटल। यहां ईसीजी, पैथोलॉजी, फार्मास्युटिकल और जनरल सर्जरी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।  डॉ. फौजिया फरहान (प्रसूति एवं स्त्री रोग) सामान्य प्रसव, पीसीओडी, फाइब्रॉएड और अन्य मातृत्व और महिला स्वास्थ्य मुद्दों में विशेषज्ञ हैं। 

लाइफलाइन हॉस्पिटल का आदर्श वाक्य है "आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है" और इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी