खराब Vaginal pH Level दे सकता है गंभीर Infection को दावत, इन 5 गलतियों से आज ही बचें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2026

बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं अपनी खुद की केयर करना भूल ही जाती हैं। स्किन केयर पर तो ध्यान देती हैं लेकिन वजाइना की साफ-सफाई में कई बार लापरवाही कर देती हैं। योनि का pH संतुलन ठीक रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उसकी सेहत से जुड़ा होता है। कई बार गलत जीवनशैली, अस्वस्थ आदतें या साफ-सफाई में लापरवाही के कारण योनि का pH स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बता दें कि, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो हेल्दी योनि का पीएच लेवल, आमतौर पर एसडिक (3.8 से 4.5) होता है, जो काफी जरुरी है। NCBI वेबसाइट में प्रकाशित एक लेख में बताया है कि  योनि का पीएच लेवल प्रोटेक्टिव, एसिडिक माहौल बनाता है, जो योनि में नुकसानदायक बैक्टीरिया और यीस्ट को बढ़ने से रोकता है।

गलतियां जो योनि का पीएच लेवल बढ़ा सकती हैं

- जब आप अपनी योनि की सफाई नहीं करते हैं, तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। यह एकदम सत्य है कि वजाइना सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। ध्यान रहे है कि योनि की सफाई के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट यूज नहीं करने चाहिए, लेकिन योनि की क्लीनिंग को पूरी तरह इग्नोर किया जाए, यह सही नहीं है। रोजाना सादे पानी से योनि की सफाई करना चाहिए।

- कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं कि जो अपने प्राइवेट पार्ट को ओवर वॉश करती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने माना है कि अधिक वजाइना की सफाई करना ठीक नहीं है। इससे पीएचल लेवल बिगड़ सकता है। इसके अलावा, स्प्रे या सेंटेड पैड्स का यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर संक्रमण बन जाएगा और पीएच लेवल बिगड़ जाएगा।

- टाइट फिटिंग स्कीनी जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनना त्वचा के लिए अच्छा नहीं माना जाता। खासकर योनि क्षेत्र में ऐसे कपड़े पहनने से पसीना बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा पर ही जमा रह जाता है। इससे नमी बढ़ती है,जो असहजता और संक्रमण का कारण बन सकती है।

- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को योनि की स्वच्छता पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ महिलाएं लंबे समय तक एक ही पैड का उपयोग करती रहती हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण योनि का pH संतुलन भी प्रभावित हो सकता है।

स्मोकिंग करने से भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि योनि का पीएच लेवल भी प्रभावित होती है। 

योनि का पीएच लेवल कैसे मैनेज करें?

- वजाइना की सफाई के लिए सादे पानी का यूज करें।

- हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहनें।

- योनि के बैक्टीरिया मैनेज करने के लिए प्रोबायोटिक फूड लें।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi