दो सप्ताह में शुरू होगा ला लिगा, अभ्यास केंद्र पर अपने मैच खेलेगी रियाल मैड्रिड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

मैड्रिड। स्पेनिश फुटबॉल लीग अगले दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जायेगी जिसमें रियाल मैड्रिड अपने मैच क्लब के अभ्यास केंद्र पर खेलेगा। मैड्रिड का सामना 14 जून को ऐबार से है। यह मैच छह हजार की क्षमता चाले अलफ्रेडो डि स्टेफानो स्टेडियम पर खेला जायेगा जहां आम तौर पर क्लब की बी टीम खेलती है। सैंटयाबो बर्नाबू स्टेडियम पर निर्माण कार्य जारी है। ला लिगा के बाकी सभी मैच दर्शकों के बिना ही खेले जायेंगे। लीग ने रविवार को पहले दो दौर के मैच की तारीखों का ऐलान किया। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग बीच में ही रोक दी गई थी। पहला मैच सेविला और रियाल बेटिस के बीच 11 जून को खेला जायेगा। बार्सीलोना 13 जून को खेलेगा जबकि अगले दिन एटलेटिको मैड्रिड का सामना एथलेटिक बिलबाओ से होगा।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है