देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हल्की बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया तो उस समय का दृश्य संयम एवं धैर्य का प्रतीक रहा तथा समारोह के लिए एकत्र लोगों की परीक्षा गर्मी के बजाय उमस ने ली।

समारोह में शामिल हुए गणमान्य व्यक्ति स्थानीय बाजारों से खरीदे हाथ के पंखों से हवा करते नजर आए और कुछ लोग सूती रूमालों से माथे का पसीना पोंछते दिखे। शहर में बृहस्पतिवार को लगातार बारिश हुई थी जिसके कारण कुछ इलाकों में कमर तक पानी भर गया था और यातायात ठप हो गया था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस वर्ष के समारोह की विषय वस्तु नया भारत है।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान