मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश, चार दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

By दिनेश शुक्ल | May 02, 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बने सिस्टम के कारण आगामी चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। रविवार शाम पांच बजे भोपाल के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इसके अलावा ग्वालियर, शाजापुर, दतिया, गुना, होशंगाबाद, नौगांव, छिंदवाड़ा में कहीं तेज तो कहीं बूंदा-बांदी हुई है जिससे  मौसम सुहाना हो गया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज, अजय टंडन ने राहुल लोधी को दी शिकस्त

उन्‍होंने कहा कि अगले चार दिनों तक यह सिस्‍टम हवा में बना रहेगा और बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश कहीं-कहीं होती रहेगी। इससे प्रदेश के कई शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि उनका यह भी कहना है कि ऐसा पूरे प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा, कुछ जिलों में रात का न्यूनतम तापमान बढ़ता हुआ भी दिखाई देगा। जिससे आगामी चार दिनों तक मौसम सुहाना रहने की बात कही जा रही है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार