राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2024

राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार इस दौरान दौसा, सीकर, नागौर और जोधपुर जिलों में कुछ स्थानों तथा जयपुर जिले में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई केन्द्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश जयपुर में 150 मिलीमीटर तथा पश्चिमी राजस्थान के सांजू, नागौर में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य में 17 अगस्त से भारी बारिश होनी कम हो जाएंगी। अधिकारी ने बताया, अगले दो-तीन दिन बीकानेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी