सूटकेस, बैग ब्रांड कंपनी सफारी में लाइटहाउस ने किया 229 करोड़ रुपये का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024

मुंबई। निजी इक्विटी कोष लाइटहाउस ने सूटकेस, बैग ब्रांड सफारी में 229 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि, इस निवेश के जरिये लाइटहाउस को सफारी में कितनी हिस्सेदारी मिली है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंपनी नई जुटाई गई राशि का कैसे इस्तेमाल करेगी। 

सफारी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुधीर जटिया ने कहा कि बैग का बाजार अब भी अधिक असंगठित क्षेत्र में है। कंपनी का इरादा भारतीय बाजार में अपनी पहुंच को और बढ़ाने पर है। लाइटहाउस पूर्व में बीकाजी फूड्स, नायका, ड्यूरोफ्लेक्स मैट्रेस, फैबइंडिया, फर्न्स एन पेटल्स और सेरा सेनेटरीवेयर में निवेश कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Keralam Election: Revanth Reddy का CM Pinarayi पर तीखा वार, कहा- मोदी से अलग नहीं

Office Colleague से है एकतरफा प्यार? इन तरीकों से करें Situation Handle

UP में बेमौसम बारिश का कहर, CM Yogi एक्शन मोड में, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा!

Iran-USA युद्ध का खौफ! Australia में गहराया Energy Crisis, PM Albanese ने लागू की फ्यूल सुरक्षा योजना