आकाशीय बिजली का कहर! उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता और चार बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2025

पिछले कुछ दिनों में मौसम ने जोरदार करवट ली है। तेज हवाएं और रह रह कर बारिश हो ही है। आसमान में तेज बिजली भी चमक रही है। मौसम की मार से लोग काफी ज्यादा परेशान है। कौशांबी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है और मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के तारा का पूरा गांव की है। क्षेत्राधिकार अभिषेक सिंह ने बताया कि तारा का पुरा गांव में तीन बच्चे- गोविंद (15), रूपा देवी (12) और मोहित (10) भैंस चराने गए थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों बच्चे झुलस गए। सिंह ने बताया कि गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई तथा रूपा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी तीन राज्यों का करने जा रहे हैं दौरा, वंदे भारत का करेंगे शुभारंभ, योग दिवस समारोह भी होगा खास, पढ़ें पूरा विवरण

इससे पहले मथुरा के कृष्णा नगर इलाके में भारी बारिश के दौरान छत से बारिश का पानी साफ करते समय बिजली गिरने से 40 वर्षीय भाजपा नेता की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि मृतक, कृष्णा नगर भाजपा मंडल के सेक्टर प्रभारी बलराम सिंह, मंगलवार शाम को आंधी के दौरान छत पर जमा पानी को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी बिजली गिर गई। वर्मा ने बताया, "उनकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे और उन्हें बेहोश पाया। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बार-बार प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बाद में एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

प्रमुख खबरें

Commonwealth Boxing: Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Tejaswin Shankar ने Commonwealth Games डेकाथलन में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Commonwealth Games: Neeraj Chopra ने जीता रजत, जूडो में भारत को दो ऐतिहासिक स्वर्ण

Neeraj Chopra ने Commonwealth Games भालाफेंक में रजत पदक जीता, यशवीर को कांस्य