उप्र में भाजपा के चुनावी कार्यक्रम में कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

नोएडा (उप्र)|  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जब विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, तभी कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे, पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य को करीब 30 सेकेंड तक अंधेरे में रहना पड़ा।

वहां करीब 250 से 300 लोग उपस्थित थे। उनमें से कई ने तुरंत अपने मोबाइल फोन के फ्लैश लाइट ऑन किये। इस दौरान कुछ लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे भी लगाये।

बाद में, शाह ने उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘इस कार्यक्रम से पहले, मैं इस विश्वविद्यालय के प्रबंधन के साथ बैठा हुआ था और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने (विश्वविद्यालय प्रबंधन ने) एक जेनरेटर खरीदा था जिसका पिछली सरकार के दौरान प्रतिदिन 22 घंटा उपयोग किया जाता था, लेकिन अब हफ्ते में भी 22 घंटा उपयोग नहीं होता। ’’

शाह ने फिर लोगों से पूछा कि राज्य में बिजली आपूर्ति बेहतर हुई या नहीं।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू