अभी हम जिंदा हैं...Welcome के RDX जैसा खामनेई भी आ जाएंगे सामने? डेड बॉडी को लेकर 3 दिन बाद भी सस्पेंस

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2026

प्रसिद्ध फिल्म वेलकम में फिरोज खान का एक डायलॉग बड़ा फेमस हुआ था ‘अभी हम जिंदा है…उसी तर्ज पर ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर भी कई तरह की कांस्प्रेसी थ्योरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बड़ी और सनसनीखेज रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, इजराइल हमले में उनकी मौत हो गई। लेकिन 48 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ना तो उनके शव की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने आई है ना ही अंतिम संस्कार को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। सवाल उठ रहा है अगर यह खबर सच है तो उनका शव आखिर कहां है? कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के वक्त खामने अपने सरकारी आवास पर बैठक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हमले में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि ईरान की ओर से अब तक इस दावे की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसी घटनाओं में आधिकारिक बयान सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और फिलहाल तेहरान की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: किसने और किस लिए छेड़ी जंग, अमेरिका को नहीं पता, रूबियो-ट्रंप के बयानों में इतना विरोधाभास क्यों?

ईरान की चुप्पी, रणनीति या मजबूरी

ईरान के लिए सुप्रीम लीडर सिर्फ राजनीतिक प्रमुख नहीं बल्कि धार्मिक और वैचारिक प्रतीक भी हैं। अगर वाकई ऐसी घटना हुई है तो क्या सुरक्षा कारणों से जानकारी रोकी जा रही है या उत्तराधिकार की प्रक्रिया पूरी होने तक घोषणा टाली जा रही है या फिर यह पूरी खबर ही गलत है। यह भी संभव है कि जंग के हालात में अंतिम संस्कार को सार्वजनिक रूप से आयोजित करना जोखिम भरा हो। गैर आधिकारिक चर्चाओं में दो जगहों का नाम सामने आ रहा है। पहला तेहरान ईरान के पहले सुप्रीम लीडर रूहुल्ला खाम नई को भी तेहरान में दफनाया गया था। दूसरा मशहद। यह शहर शिया समुदाय के लिए पवित्र माना जाता है। लेकिन अभी तक ईरानी सरकार ने कोई तारीख स्थान या कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। कुछ विश्लेषक यह भी मान रहे हैं कि जंग की स्थिति सामान्य होने तक अंतिम संस्कार टाला जा सकता है। मिडिल ईस्ट में कई बार बड़े नेताओं के अंतिम संस्कार सुरक्षा कारणों से देरी से हुए हैं। उदाहरण के तौर पर हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह के मामले में भी अंतिम संस्कार को लेकर समय और स्थान को लेकर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। ऐसे में ईरान अगर देरी करता है तो इसे असामान्य नहीं कहा जा सकता। 

इसे भी पढ़ें: तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

खामनेई के अंतिम संस्कार को लेकर इस समय तीन संभावनाएं हैं। ईरान आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करें। उत्तराधिकार की घोषणा के साथ अंतिम संस्कार की तारीख सामने आए या फिर यह पूरी कहानी किसी बड़े मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा निकले। जब तक ठोस आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती तब तक हर रिपोर्ट को सावधानी से देखना होगा। खामई के कथित निधन और उनके शव को लेकर रहस्य ने पूरे मिडिल ईस्ट की राजनीति को और जटिल बना दिया है।  क्या सच में उनकी मौत हुई है? अगर हुई है तो अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? 

प्रमुख खबरें

परियोजनाओं में देरी और लागत वृद्धि पर भड़के नितिन गडकरी, गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों को भी दिया सख्त संदेश

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप, जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

Top 10 Breaking News 28 April 2026 | Cyber Fraud Prevention | Gujarat Local Body Elections BJP Big Win | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Digital Arrest स्कैम पर WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा Indian Accounts पर लगाया बैन