शासकीय चिकित्सकों की तरह ही निजी चिकित्सकों का होगा 50 लाख का बीमा, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार देगी सेवा राशि

By दिनेश शुक्ल | Apr 18, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आर्थिक मजबूती देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इसकी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब सरकार स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों को हर महिने 10 हजार रूपए की सेवा राशि देगी। वही अगर कोरोना के खिलाफ चल रहे इस महाअभियान में लगे दूसरे विभागों के कर्मचारी अगर कोरोना संक्रमित होते है तो उन्हें भी सरकार की तरफ से दस हजार रूपए की सेवा राशि दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वही शनिवार को कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सीधे रूप से लगे निजि चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों का भी शासकीय चिकित्साकर्मियों की तरह 50 लाख रूपए का बीमा करवाए जाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कोविड-19 के संबंध में चिकित्सकों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निजी चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में उनके हौसले एवं सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होनें कहा कि हम कोरोना के खिलाफ इस जंग में जरूर जीतेगें। बस हमें हौसला रखना होगा।  

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी