इंग्लैंड की तरह अन्नाद्रमुक भविष्य में सभी चुनावों में जीतेगी: जयकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

चेन्नई। तमिलनाडु के मंत्री डी जयकुमार ने क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम की तुलना द्रमुक से करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक भविष्य के चुनावों में ऐसे ही जीतेगी। रोमांचक मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। मछली पालन मंत्री जयकुमार ने कहा कि इंग्लैंड के हारने को लेकर जो भी गलतफहमी थी, सब दूर हो गयी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी धारणा थी कि इंग्लैंड टीम जरूर हार जाएगी।

लेकिन अंतिम समय में यह भ्रम दूर हो गया और टीम को जीत मिली।’’ मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में भी ऐसी ही स्थिति है जहां उनकी पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी द्रमुक भी गलतफहमी में है। उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक भ्रम है। न्यूजीलैंड की तरह वह भी हारेगी। इंग्लैंड की तरह अन्नाद्रमुक भविष्य में सभी चुनावों में जीतेगी।’’ इससे पहले भी जयकुमार क्रिकेट से जुड़ी बातों के जरिए राज्य की राजनीति के बारे में टिप्पणी कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह