सांप की तरह पाकिस्तान का फन कुचलने की जरूरत

By मनोज झा | Feb 06, 2018

एक मां का 23 साल का इकलौता बेटा देश के लिए शहीद हो गया, मां ने ये कहकर कलेजे पर पत्थर रख लिया कि उसका बेटा देश के लिए काम आया। लेकिन सवाल है कि आखिर कब तक हम इस तरह जवान सैनिकों को खोते रहेंगे। आज देश राजौरी में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में कैप्टन कपिल कुंडू समेत 4 जवानों की शहादत का हिसाब मांग रहा है। देश की जनता सर्जिकल स्ट्राइक पर पीठ थपथपाने वाली मोदी सरकार से यही सवाल पूछ रही है कि पाकिस्तान को लेकर उसकी क्या नीति है। वैसे सेना हर समय पाकिस्तान को उसकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देती रही है लेकिन पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा।

पिछले साल पाकिस्तान ने 780 बार सीजफायर तोड़ा, 2016 में 228, 2015 में 152 और 2014 में 153 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हुआ। ये आंकड़ा साफ बताता है कि मोदी सरकार बनने के बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग में इजाफा हुआ है। कई लोग मानते हैं कि मोदी सरकार की आक्रामक नीति के चलते पाकिस्तान बौखलाहट में आकर इस तरह की हरकत कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षाबलों ने 190 आतंकियों को मार गिराया...लेकिन अब भी पाकिस्तान की सरपरस्ती में घाटी में घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। घाटी में जहां सेना एक तरफ आतंकियों का सफाया करने में लगी है वहीं दूसरी तरफ पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की सरकार पत्थरबाजों पर मेहरबान है। सेना पर पत्थरबाजी करने वालों पर महबूबा सरकार इस कदर मेहरबान हुई कि उसने सेना के काफिले पर पत्थर बरसाने वाले 9730 लोगों के खिलाफ केस वापस ले लिया। घाटी में अलगाववादियों को लेकर पीडीपी का रवैया सभी को पहले से मालूम है लेकिन हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर बीजेपी को क्या हो गया है? 

आखिर पाकिस्तान को लेकर मोदी सरकार की क्या नीति है? ये बात सच है कि आप पड़ोसी नहीं बदल सकते और ना ही युद्ध किसी समस्या का समाधान है...लेकिन जब आपका पड़ोसी पाकिस्तान हो तो फिर आपको कड़े फैसले लेने ही होंगे। पहले 1965, फिर 1971 और आखिर में 1999 में करगिल... इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी है। लेकिन सांप को मारने के बाद जब तक उसे पूरी तरह कुचला ना जाए उसके काटने का खतरा बना रहता है... हमें लगता है पाकिस्तान के साथ भी कुछ ऐसा ही सलूक करना होगा।

पाकिस्तान को लेकर हमने जितना संयम दिखाया है उतना शायद ही किसी देश ने दिखाया हो...दुनिया का हर देश अपनी रक्षा के लिए कड़े से कड़े कदम उठाता आया है...तो फिर हम क्यों चुप बैठें?

मनोज झा

(लेखक टीवी चैनल में वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद