Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?

By एकता | Jun 17, 2026

वक्त के साथ आजकल के रिश्तों के मायने और उनकी प्रॉब्लम्स दोनों पूरी तरह बदल चुके हैं। एक जमाना था जब चीटिंग का मतलब सिर्फ किसी और के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में होना माना जाता था। लेकिन आज के सोशल मीडिया और डिजिटल दौर में एक नया टर्म काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे माइक्रो चीटिंग कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: आज के Modern Love में लगाएं पुराने जमाने का तड़का, ये 5 Tips आपके रिश्ते को बनाएंगे हेल्दी

क्या एक्स की फोटो लाइक करना या कलीग से फ्लर्ट करना सच में धोखा है?

इस सवाल का कोई सीधा हां या ना में जवाब नहीं है। यह पूरी तरह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपने और आपके पार्टनर ने अपने रिश्ते में क्या बाउंड्रीज सेट की हैं। पुरानी दोस्ती के नाते कभी-कभार एक्स की कोई फोटो लाइक कर देना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर जानबूझकर आधी रात को एक्स की पुरानी तस्वीरें स्क्रॉल कर रहा है या आपसे छिपाकर उसकी पोस्ट्स लाइक कर रहा है, तो यह रेड फ्लैग है और इसे माइक्रो चीटिंग माना जाएगा।

ठीक इसी तरह, ऑफिस में काम के दौरान हल्का-फुल्का हंसी-मजाक तो ठीक है, लेकिन मजाक की आड़ में फ्लर्ट करना सीधे तौर पर माइक्रो चीटिंग है। अगर कोई अपने किसी खास कलीग को इम्प्रेस करने के लिए सज-धजकर ऑफिस जा रहा है, उन्हें डबल मीनिंग या फ्लर्टेशियस मैसेजेस भेज रहा है, या अपनी पर्सनल लाइफ की ऐसी बातें शेयर कर रहा है जो सिर्फ पार्टनर को पता होनी चाहिए, तो यह एक तरह की इमोशनल चीटिंग ही है।

इसे भी पढ़ें: 370 रुपये की Biryani पर छिड़ी बहस, क्या Dating में पैसा खर्च करना Consent का Ticket है?

माइक्रो चीटिंग कैसे पहचानें?

पार्टनर का फोन को लेकर ज्यादा पजेसिव होना: अगर आपका पार्टनर अपने फोन को लेकर अचानक बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो गया है, बार-बार पासवर्ड बदल रहा है, आपके कमरे में आते ही फोन की स्क्रीन छुपा लेता है या मैसेजेस को हाइड करके पढ़ता है, तो यह माइक्रो चीटिंग का बड़ा साइन है।

सोशल मीडिया सीक्रेसी: किसी एक खास इंसान की हर पोस्ट और रील पर कमेंट करना, छिप-छिपकर सोशल मीडिया पर डीएम में चैट करना और पकड़े जाने पर अरे वह तो सिर्फ एक नॉर्मल दोस्त है कहकर बात को टाल देना।

पार्टनर की दूसरों से तुलना करना: बात-बात पर ऑफिस के किसी कलीग या दोस्त की तारीफों के पुल बांधना, आपके अंदर कमियां निकालना या अपने सोशल सर्कल और दोस्तों के सामने खुद को सिंगल या अपनी रिलेशनशिप में नाखुश दिखाना।

फेक नाम से नंबर सेव करना: फोन में किसी खास लड़के या लड़की का नंबर किसी नकली नाम या किसी कॉमन दोस्त के नाम से सेव करना, ताकि जब भी उनका कॉल या मैसेज आए, तो आपको जरा भी शक न हो।

प्रमुख खबरें

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी