इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल के बाद शादी-शवयात्रा में अधिकतम 20 लोगों की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के मरीजों की संख्या में पिछले एक हफ्ते के दौरान उछाल के मद्देनजर प्रशासन ने पाबंदियों की डोर कसनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह के बृहस्पतिवार से लागू आदेश के मुताबिक शादी समारोहों और शवयात्राओं में अब अधिकतम 20-20 लोग शामिल हो सकेंगे। जन्मदिन और शादी की सालगिरह की पार्टियां संबंधित मेजबानों के घरों में ही आयोजित की जा सकेंगी और इनमें अधिकतम 10 मेहमानों को बुलाया जा सकेगा। 

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच