Lionel Messi बने World Cup के नए बादशाह, 18 गोल के साथ तोड़ा Miroslav Klose का World Record

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2026

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेस्सी ने आस्ट्रिया पर 2 . 0 से मिली जीत में दोनों गोल दागे। अब उनके विश्व कप में 18 गोल हो गए हैं। पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के विश्व कप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

इसे भी पढ़ें: World Cup 2026: 'फुटबॉल का ताज' किसे मिलेगा? Messi, Ronaldo या Mbappé?

आठ बार के बलोन डि ओर विजेता ने कहा ,‘‘ पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से मैं काफी नाराज था लेकिन बाद में इसकी भरपाई कर ली।’’ अर्जेंटीना ग्रुप जे के पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंच गया है। मेस्सी ने स्टॉपेज टाइम में 18वां गोल दागा। उनका पहला प्रयास गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लागेर ने नाकाम कर दिया जिसके बाद उन्होंने कई डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया। मेस्सी ने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि यह आसान नहीं होगा। विश्व कप में सभी मुकाबले कठिन है और कोई टीम मौके नहीं दे रही।’’ अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा ,‘‘ मेरे पास लियो के बारे में कहने के लिये शब्द ही नहीं बचे हैं।’’ मेस्सी रिकॉर्ड 17वां गोल करते ही दौड़कर कोने में गए और दाहिना हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाया।

खचाखच भरे स्टेडियम में करीब 70000 दर्शकों में अधिकांश अर्जेंटीना के समर्थक थे। मैच के नौवे मिनट में मेस्सी जब पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। बायें पैर से उनका शॉट दाहिने पोस्ट के बाहर चला गया। क्लोसे ने जर्मनी के लिये 24 विश्व कप मैच खेले और 2014 के फाइनल में अतिरिक्त समय में गोल करके अर्जेंटीना और मेस्सी को हराया था। 12 जून को प्रकाशित इंटरव्यू में क्लोसे ने कहा था कि मेस्सी उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव