ला लिगा: मेस्सी का 700वां गोल, बार्सिलोना को एटलेटिको ने ड्रॉ पर रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

बार्सीलोना। लियोनेल मेस्सी नेअपने कैरियर का 700वां गोल किया लेकिन स्पेनिश लीग फुटबॉल के अहम मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सीलोना को 2 . 2 से ड्रा पर रोककर खिताब जीतने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। बार्सीलोना ने चार दौर बाकी रहते यह तीसरा ड्रा खेला। अब वह रीयाल मैड्रिड से एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।मैड्रिड का सामना गुरूवार को गेटाफे से होगा और उसके पास पांच मैच बाकी रहते चार अंक की बढत बनाने का यह सुनहरा मौका है। मार्च में कोरोना वायरस महामारी के समय लीग रोक जाने पर बार्सीलोना की टीम रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे थी। खेल बहाल होने के बाद से रीयाल मैड्रिड ने पांचों मैच जीते हैं। बार्सीलोना ने छह में से तीन मैच जीते हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी