Lionel Messi का इक्वाडोर के खिलाफ चला जादू, Argentina के लिए गोल कर दिलाई जीत, फ्री किक पर किया धमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2023

ब्यूनस आयर्स। लियोनेल मेस्सी के दूसरे हाफ में फ्री किक पर किए गए गोल की मदद से विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1-0 से हराया। अर्जेंटीना के 36 वर्षीय कप्तान ने लगभग 83 हजार दर्शकों के सामने 78वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जिससे उनकी टीम अपने अभियान का जीत से शुरुआत करने में सफल रही।

मेस्सी का यह 176 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 104वां गोल है। विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों में यह उनका 29वां गोल है जिससे उन्होंने उरूग्वे के लुई सुआरेज के रिकॉर्ड की बराबरी की। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के अन्य मैचों में कोलंबिया ने राफेल सैंटोस बोर्रे के 46वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की मदद से वेनेजुएला को 1-0 से हराया। पराग्वे और पेरू के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप