शानदार प्रदर्शन करते हुए मेस्सी ने जड़ा हैट्रिक, अर्जेंटीना ने बोलिविया पर 3-0 से जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

साओ पाउलो। लियोनेल मेस्सी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमायी जिससे अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर्स में बोलिविया पर 3-0 से जीत दर्ज की। इस बीच शीर्ष पर चल रहे ब्राजील ने नेमार के शानदार खेल से पेरू को 2-0 से हराया जो उसकी आठ मैचों में आठवीं जीत है। ब्राजील के 24 अंक हैं और अर्जेंटीना 18 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने आठ-आठ मैच खेल लिये हैं। उरूग्वे तीसरे स्थान पर है। उसने एक अन्य मैच में इक्वेडोर को 1-0 से हराया। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर्स में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें कतर में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी जबकि पांचवें स्थान की टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल