Lionel Messi का 'डबल धमाका', Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

By Ankit Jaiswal | May 10, 2026

अमेरिका की मेजर लीग सॉकर में एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू देखने को मिला, जहां उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बता दें कि इंटर मियामी ने टोरंटो एफसी को 4-2 से हराकर पिछली हार से जोरदार वापसी की है।

मैच की शुरुआत में इंटर मियामी को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने धीरे-धीरे लय पकड़ ली। पहले हाफ के अंत में रोड्रिगो डी पॉल ने शानदार फ्री किक के जरिए टीम को बढ़त दिलाई है। बता दें कि आमतौर पर फ्री किक मेसी लेते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने डी पॉल को मौका दिया और उन्होंने इसे गोल में बदल दिया।

दूसरे हाफ में इंटर मियामी ने अपना दबदबा पूरी तरह बना लिया। लियोनेल मेसी और रोड्रिगो डी पॉल ने मिलकर लुइस सुआरेज़ के लिए गोल का मौका बनाया, जिससे टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल की है। इसके बाद सर्जियो रेगिलोन ने मेसी की मदद से तीसरा गोल किया और टीम की स्थिति मजबूत कर दी।

मौजूद जानकारी के अनुसार 75वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल ने मेसी को पास दिया, जिसे मेसी ने गोल में बदलते हुए टीम को 4-0 की बढ़त दिलाई है। यह उनका इस सत्र का नौवां गोल रहा।

हालांकि मैच के अंतिम समय में टोरंटो एफसी के युवा खिलाड़ी एमिलियो अरिस्तिजाबाल ने दो गोल कर अपनी टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास जीत के लिए काफी नहीं रहा।

बता दें कि इस जीत के साथ इंटर मियामी ने अपनी स्थिति मजबूत की है और टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता दिख रहा है। पिछले मैच में ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ हार के बाद यह जीत टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की क्षमता रखते हैं।

प्रमुख खबरें

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें

Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान

WPL 2027: Mumbai Indians, RCB और Delhi Capitals ने जारी की Retained Players की लिस्ट