कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कायदे से चीतों की बजाय गुजरात के शेर आने चाहिये थे : कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नीमीबिया से लाकर आठ चीते छोड़े जाने के एक दिन बाद रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कायदे से तो वहां इन चीतों की बजाय गुजरात के गिर के शेर आने चाहिये थे। कमलनाथ ने भाजपा नीत केन्द्र एवं गुजरात की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात द्वारा कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शेर नहीं भेजने पर लोगों का ध्यान बांटने के लिये अब अफ्रीका से चीते लाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल अतिमहत्वाकांक्षी, हर चुनाव के पहले किये जाने वाले पुराने नाटक का ले रहे हैं सहारा: भाजपा

आप गिर के शेर भेज दीजिए, लेकिन उन्होंने शेर भेजने से मना कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब शेर तो भेजे नहीं गुजरात से, अफ्रीका से चीता ले आये ध्यान बांटने के लिये।’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘हमारा श्योपुर जिला देश का सबसे ज्यादा कुपोषित जिला है। इसके गवाह तो खुद सरकारी आंकड़े हैं। चीता तो यहां एक माह बाद भी छोड़ सकते थे। पहले यह कुपोषण दूर करने के लिए शिविर लगाते और कुपोषण दूर करने के उपाय करते, लेकिन इन्हें तो वहां चीता इवेंट करना था।’’ उन्होंने कहा कि आज श्योपुर जिला कुपोषित के साथ-साथ सबसे गरीब जिला भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के रहवासियों के भविष्य की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत मध्यप्रदेश सरकार को कोई चिंता नहीं है।

कमलनाथ ने कहा कि चौहान भाषण दे रहे हैं कि पर्यावरण की दृष्टि से कुनो उद्यान चीतों के लिए यह सही जगह है। उन्होंने कहा कि यह सब नाटक आज चल रहा है और सरकार को कुपोषण दूर करने को लेकर कार्य योजना बनानी चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘आज यह चीता छोड़ रहे हैं लेकिन कुपोषण पर बात नहीं कर रहे हैं, बेरोजगारी पर बात नहीं कर रहे हैं। कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि जो वास्तविक मुद्दे हैं, जो आज प्रदेश और हर व्यक्ति के भविष्य से जुड़े मुद्दे हैं, उससे ध्यान बांटने का काम हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर