Kerala में क्रिसमस के पहले चार दिनों में 332.62 करोड़ रुपये की हुई शराब बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2025

केरल में क्रिसमस के जश्न के दौरान केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन (केएसबीसी) ने अपने बीईवीसीओ बिक्री केंद्रों से पहले चार दिनों में 332.62 करोड़ रुपये की शराब बेची। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, चार दिनों में केएसबीसी की शराब दुकानों और गोदामों से कुल 332.62 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। पिछले साल की इसी अवधि में यह बिक्री 229.54 करोड़ रुपये थी। सबसे अधिक बिक्री 24 दिसंबर को 114.45 करोड़ रुपये की हुई। 22 दिसंबर को 77.62 करोड़ रुपये, 23 दिसंबर को 81.34 करोड़ रुपये और 25 दिसंबर को 59.21 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई।

केएसबीसी 22 से 31 दिसंबर तक के समय को क्रिसमस-नए साल का त्योहारी मौसम मानता है। केएसबीसी के अधिकारियों के अनुसार नए साल के जश्न के दौरान 30 और 31 दिसंबर को शराब की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

कभी Mayawati के थे Right Hand, अब Congress छोड़ Akhilesh Yadav की साइकिल पर सवार हुए Naseemuddin Siddiqui

T20 World Cup: पिता बनने के लिए घर लौटे Lockie Ferguson, New Zealand टीम को लगा बड़ा झटका

99% लोग नहीं जानते USB Type-C के ये सीक्रेट फीचर्स

AI के भविष्य की कमान संभालेगा India, New Delhi में जुटेंगे दुनिया के Tech दिग्गज