भारतीय स्पिनरों को परेशान कर सकती हैं छोटी बांउड्री: रॉस टेलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नाटिंघम। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर को ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है और इसके आधार पर वह कह सकते हैं यहां छोटी बाउंड्री गुरुवार को विश्व कप मैच के दौरान भारत के कलाई के स्पिनरों की जोड़ी को परेशान कर सकती हैं। नाटिंघमशर काउंटी के साथ पेशेवर क्रिकेट के रूप में सफल रहे टेलर को भरोसा है कि न्यूजीलैंड की टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन जोड़ी से आसानी से निपट लेगी।

इसे भी पढ़ें: लोकेश राहुल को द्रविड़ की तरह एकदिवसीय खिलाड़ी बनाना चाहते है बांगड़

धवन की गैरमौजूदगी के बारे में पूछने पर टेलर ने कहा, ‘‘बेशक शिखर का नहीं होना भारत के लिए बड़ा नुकसान है। वह आईसीसी टूर्नामेंटों में काफी अच्छा खेलता है और यहां उसका रिकार्ड काफी अच्छा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसकी और रोहित शर्मा की साझेदारी काफी अच्छी रही और मुझे लगता है कि वे एक दूसरे का काफी अच्छी तरह साथ देते हैं क्योंकि वे दायें और बायें हाथ के बल्लेबाज हैं।’

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?