By रेनू तिवारी | Nov 03, 2026
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारी ने सोमवार को पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, वैश्विक घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग (IDCPC) के मंत्री लियू हाईक्सिंग तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख (COAS) फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अलग-अलग उच्च स्तरीय बैठकें कीं।
बयान में कहा गया, उन्होंने पाकिस्तान और चीन के बीच हर हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साझा संकल्प को व्यक्त किया। मुनीर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला और निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, मजबूत संस्थागत संपर्कों और आपसी हित के क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi