Live : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसिबतें बढ़ती जा रही हैं, ED ने कसी हुई है नकैल

By रेनू तिवारी | Feb 02, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुसिबत में पड़ चुके हैं। उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी से राहत के लिए उच्च न्यायालय जाने को कहा।

 

अपनी गिरफ्तारी की आशंका के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर उन्हें “सुनियोजित साजिश” के तहत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने याचिका में कहा था कि अब से कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

 

शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिका में सोरेन ने उनकी गिरफ्तारी को अनुचित, मनमाना और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन घोषित करने का आग्रह किया था। सोरेन को 31 जनवरी को भूखंड के “अवैध” कब्जे और “भूमि माफिया” के साथ कथित संबंध से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


All the updates here:
Feb 08, 2024  17:35

विपक्षी सरकारों के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है केंद्र, अरविंद केजरीवाल का आरोप

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में केरल के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के नेताओं और सांसदों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा, “विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली सरकारें देश के 70 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा ने विपक्ष शासित राज्यों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। उन्होंने हमारे लिये भारत-पाकिस्तान जैसी स्थिति बना दी है। केंद्र सरकार विपक्षी सरकारों को परेशान करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र राज्य सरकारों को निधि देने से वंचित कर रहा है, राज्यपालों और उपराज्यपालों के माध्यम से काम में बाधा डाल रहा है तथा विपक्षी नेताओं के पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “वह (केंद्र सरकार) उन्हें निधि देने से वंचित कर रही है, राज्यपालों और उपराज्यपालों के माध्यम से काम में बाधा डाल रही है। वह विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके उन्हें परेशान भी कर रही है।” उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी “यहां अपने परिवारों के लिए भीख मांगने या कुछ मांगने नहीं आए हैं।” आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “मैं यहां 2 करोड़ लोगों का हक मांगने आया हूं। अगर आप हमें फंड नहीं देंगे तो हम सड़क कैसे बनाएंगे, बिजली कैसे देंगे और विकास के लिए काम कैसे करेंगे? आप लोगों का अधिकार कैसे छीन सकते हैं।” पंजाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ग्रामीण विकास निधि जारी करने के लिए उच्चतम न्यायालय जाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल विपक्ष शासित राज्यों में राज्य के विषयों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Feb 08, 2024  17:34

सोरेन के खिलाफ जांच:ईडी ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद धीरज साहू को तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू को तलब किया है। अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। झारखंड से राज्यसभा सदस्य साहू (64) उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे, जो अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। समझा जाता है कि साहू को रांची स्थित ईडी के दफ्तर में 10 फरवरी को पेश होने के लिए तलब किया गया है। सूत्रों ने कहा कि ईडी सोरेन के साथ उनके कथित संबंधों और एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के संबंध में साहू से पूछताछ करना और उनका बयान दर्ज करना चाहती है। 
Feb 08, 2024  17:34

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं: राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों से इनकार किया कि धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई में राजभवन शामिल था। ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राधाकृष्णन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, राजभवन के दुरुपयोग का कोई सवाल ही नहीं है। हमारे द्वारा हर लोकतांत्रिक मानदंड का सख्ती से पालन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि राजभवन ने सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था, बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं। पांच फरवरी को विधानसभा में चंपई सोरेन द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव में भाग लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि केंद्र द्वारा रची गई साजिश के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए बुलाने में देरी पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘असाधारण स्थिति में कानूनी सलाह के कारण देरी हुई... हमने उन्हें 26 घंटे बाद बुलाया।
Feb 05, 2024  12:11

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का बयान, लोकतांत्रिक मानदंड का सख्ती से पालन किया गया है

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कहते हैं, 'हमें अपना कर्तव्य निष्पक्ष तरीके से पूरा करना है और ऐसा किया गया है और हर लोकतांत्रिक मानदंड का सख्ती से पालन किया गया है और राजभवन उसी के लिए है।'

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधायकों के विरोध पर वे कहते हैं, 'राज्यपाल का अभिभाषण सत्ता पक्ष ने तैयार किया है और वे चिल्ला रहे हैं. इससे पता चलता है कि उन्हें और परिपक्व होना होगा.'
Feb 03, 2024  15:52

भाजपा झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर गई। राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोगों द्वारा चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन उसकी ‘साजिश’ के खिलाफ खड़ा हो गया और उसे सफल नहीं होने दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद थे और उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास ‘धन बल और जांच एजेंसियां’ हैं, लेकिन कांग्रेस और वह उनसे डरते नहीं हैं तथा उनकी ‘विभाजनकारी विचारधारा’ के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
Feb 03, 2024  15:51

हेमंत की कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे : चंपई सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को यहां राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता सत्यानंद भोक्ता ने राज्य के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया और इस अवसर पर झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। आदिवासी समुदाय के नेता चंपई सोरेन (67) राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं।
Feb 03, 2024  15:50

अदालत ने हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी

रांची की एक विशेष अदालत ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दे दी। धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की। इस याचिका में हेमंत ने नयी चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को अदालत ने सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।
Feb 02, 2024  12:17

Hemant Soren ED Raid | गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाओ


 
 

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें झारखंड हाई कोर्ट जाने को कहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें


Feb 02, 2024  12:17

Jharkhand के मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले Champai Soren ने की शिबू सोरेन से मुलाकात, कहा-वह मेरे आदर्श हैं


 
 

शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कहते हैं,


प्रमुख खबरें

Manchester United का नया सुपर-सब Benjamin Šeško, बेंच से आकर दिलाई करिश्माई जीत।

India AI Summit: घोषणा-पत्र पर दुनिया एकमत, पर Binding Rules के बिना आगे का रास्ता मुश्किल

Infosys-TCS में 6% तक की बड़ी गिरावट, AI की टेंशन ने डुबोया IT Sector, Sensex भी क्रैश।

Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत