एवर्टन ने 1999 के बाद एनफील्ड पर पहला मैच जीता, लिवरपूल ने गंवाया मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

लंदन। एवर्टन ने 1999 के बाद एनफील्ड पर पहला मैच जीता जबकि लिवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथा मैच गंवाया जो कि 1923 के बाद उसका इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने मैदान पर उसका सबसे खराब प्रदर्शन है। लिवरपूल ने पिछले वर्ष 30 साल बाद ईपीएल का खिताब जीता था लेकिन उसे वह आसानी से गंवा रहा है। एनफील्ड लिवरपूल का घरेलू मैदान है और उसे यहां अजेय माना जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या आईपीएल में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ? माइकल क्लार्क ने दिए सकेंत

एवर्टन पिछले 22 साल से यहां जीत दर्ज नहीं कर पाया था लेकिन शनिवार को रिचार्लीसन और गिल्फी सिगर्डसन के गोल की मदद से वह 2-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस जीत से एवर्टन के भी लिवरपूल के समान 40 अंक हो गये हैं जबकि उसने एक मैच कम खेला है। लिवरपूल अभी छठे स्थान पर है और शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से 16 अंक पीछे हो गया है। चेल्सी ने एक अन्य मैच में साउथम्पटन के साथ 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटे। बर्नले और वेस्ट ब्राम को मैच गोलरहित छूटा जबकिफुल्हम ने शैफील्ड यूनाईटेड को 1-0 से हराया।

प्रमुख खबरें

Indian Sports का भविष्य कैसे सुधरेगा? PT Usha ने दिया Player First का नया मंत्र

West Asia संकट के बीच SECL का बड़ा बयान, Power Sector की हर जरूरत पूरी करेंगे

चुनाव तारीखों पर Priyanka Gandhi का Election Commission पर निशाना, BJP की सुविधा का रखा गया ध्यान

Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost: शाही शादी का सपना पड़ेगा जेब पर भारी, जानें पूरा Wedding Budget