आर्सनल के हाथों 2-1 से हारा लिवरपूल,मैनचेस्टर सिटी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

लंदन। लिवरपूल इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ट्राफी पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुका है लेकिन बुधवार को यहां आर्सनल के हाथों 2-1 से हार से उसका मैनचेस्टर सिटी का एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम करने का सपना टूट गया। लिवरपूल 30 साल में पहली बार अपने नाम पर खिताब पक्का कर चुका था लेकिन उसकी निगाह मैनचेस्टर सिटी के 100 अंक के रिकार्ड तक पहुंचने या उससे आगे निकलने पर लगी थी लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पाएगा। सैडियो माने ने 20वें मिनट में गोल करके लिवरपूल को बढ़त दिलायी लेकिन आर्सनल के अलेक्सांद्र लकाजेटे ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इसके 12 मिनट बाद रीस नेल्सन ने दूसरा गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। लिवरपूल के कोच जर्गेन क्लॉप ने कहा, ‘‘हम सभी इंसान है। मैं इतनी सकारात्मक चीजों में से कोई नकारात्मक चीज नहीं निकाल सकता। हम सत्र में काफी पहले चैंपियन बन गये थे। हमारे खिलाड़ियों ने इस सत्र में बेजोड़ प्रदर्शन किया और उनसे यह उपलब्धि कोई छीन नहीं सकता। ’’

इसे भी पढ़ें: विंडिज कोच फिल सिमन्स ने कहा, जीत में लंबे समय तक की तैयारियों ने अहम भूमिका निभाई

इस जीत से टोटैनहैम के 55 अंक हो गये हैं और वह सातवें स्थान पर पहुंच गया है। केन ने अपने क्लब करियर में गोल संख्या 200 के पार पहुंचा दी है। टोटैनहैम की तरफ से पहला गोल सोन हियुंग मिन ने किया। वोल्वरहैम्पटन और बर्नले के बीच खेला गया एक अन्य मैच 1-1 से ड्रा रहा। वोल्वरहैम्पटन रॉल जिमीनेज के 76वें मिनट में किये गये गोल से जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन क्रिस वुड के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में किये गये गोल से वह तीन अंक हासिल नहीं कर पाया। वोल्वरहैम्पटन के अब 56 अंक हैं तथा वह चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज लीस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाईटेड से तीन अंक पीछे छठे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

जनजातीय धर्मभक्ति की ज्वाला से बढ़ा दिल्ली का तापमान

यह कैसा समाज है, जिसमें अदालतें समझाएं रिश्तों का धर्म

Vilasrao Deshmukh Birth Anniversary: जब हारे थे Election, फिर दमदार Comeback कर दो बार बने थे Maharashtra के CM

Delhi की Azadpur Mandi से चेतावनी, Fuel Price Hike से महंगी होंगी सब्जियां और फल