आर्सेनल को शूट आउट में हराकर लीग कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा लीवरपूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

लंदन। लीवरपूल ने आर्सेनल के खिलाफ नियमित समय में मुकाबला 5-5 से ड्रॉ रहने के बाद पेनल्टी शूट आउट में 5-4 की जीत के साथ लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शूट आउट में बुधवार को आयरलैंड के 20 साल के गोलकीपर कोइमहिन केलेहर ने डेनी केबालोस की पेनल्टी को रोका जिसके बाद 18 साल के कर्टिस जोन्स ने अंतिम पेनल्टी पर गोल दागकर लीवरपूल को जीत दिलाई। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने भी रोमांचक मुकाबले में चेल्सी को 2-1 से हराया।

मार्कस रशफोर्ड ने 26वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर यूनाईटेड को बढ़त दिलाई लेकिन मिशी बातशुआयी ने 61वें मिनट में चेल्सी को बराबरी दिला दी। रशफोर्ड ने हालांकि 73वें मिनट में 30 गज की दूरी से फ्री किक पर शानदार गोल दागकर मैनचेस्टर यूनाईटेड की जीत सुनिश्चित की। एस्टन विला ने भी स्थानीय प्रतिद्वंद्वी वोल्व्स को 2-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल