By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2023
इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को उम्मीद है कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से इस सप्ताहांत तक फिटनेस मंजूरी मिल जाएगी। लिविंगस्टोन चार महीने पहले पाकिस्तान में टेस्ट पदार्पण के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में चोट लगी है जिसके कारण वह उसके बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए। इस बीच उनकी पिछले साल के टखने की चोट भी उभर आई थी।