दिल्ली में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा, 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने मंगलवार को कहा कि आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में वह सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी की।

 

लोजपा नेता काली पांडेय ने कहा कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बिहार तक सीमित है और कहा कि यह भगवा दल को निर्णय करना है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन चाहता है या नहीं। पांडेय दिल्ली चुनावों के लिए पार्टी के प्रभारी हैं। उन्होंने झारखंड चुनावों में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘गठबंधन के बारे में भाजपा को निर्णय करना है। हमने देखा कि झारखंड में क्या हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: आचार संहिता: दिल्ली में चुनाव से पहले चार लाख से अधिक पोस्टर, बैनर हटाये गये

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहने के बाद भाजपा अकेले चुनाव लड़ी। लोजपा ने भी अकेले चुनाव लड़ा था। लोजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विनोद नागर ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला