दौराला शुगर मिल में तैनात लोडिंग सुपरवाइजर की पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या

By राजीव शर्मा | Aug 05, 2021

मेरठ। मंगलवार की रात घर से निकले दौराला शुगर मिल के लोडिंग सुपरवाइजर की जंगल में पीट पीट हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव खेत में बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 वीकेंड लॉकडाउन ने सावन में फीकी की घेवर की मिठास 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की। युवक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि मारपीट के बाद युवक के सिर में गोली मारी गई है। मृतक के गले में पड़े आई कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त अजय के रूप में हुई। उधर, लाश के बराबर में ही अजय का मोबाइल भी बरामद हुआ। जिस पर उसकी पत्नी नीलम लगातार कॉल कर रही थी। पुलिस ने नीलम को कॉल करके घटना की जानकारी दी तो अजय के परिवार में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी और अन्य ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमुख खबरें

अब Pension के साथ Health Insurance भी! PFRDA की नई स्कीम NPS Health से मिलेगा डबल फायदा

रात 8:30 बजे भारत ने मचाया 193 देशों में तहलका, मिली ऐतिहासिक जीत!

Rio Olympic Park में लगी भीषण आग, 80 Fire Fighters ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

Keralam में वोटिंग के बीच KC Venugopal का बड़ा दावा, UDF 100 पार, Pinarayi से तंग है जनता