Lock Upp 2 Updates: शिवांगी जोशी ने कराई श्रेया कालरा की बोलती बंद, शो में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री

By एकता | Jul 20, 2026

रियलिटी शो लॉकअप 2 के जजमेंट डे पर तब बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब होस्ट फराह खान ने कंटेस्टेंट्स के सामने श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे का असली चेहरा बेनकाब कर दिया। फराह खान ने खुलासा किया कि शिल्पा और श्रेया पीठ पीछे मिलकर शिवांगी जोशी के खिलाफ काफी जहर उगलते हैं।

खाने की टेबल पर हुई तीखी बहस

सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिवांगी बेहद आक्रामक अंदाज में श्रेया की बोलती बंद करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच यह विवाद खाने को लेकर शुरू हुआ। वीडियो में श्रेया चिल्लाकर कहती हैं, "सब एक-एक करके बोला करो।" 

इस पर शिवांगी उन्हें टोकते हुए कहती हैं, "पहले तो आराम से बात करो।" गुस्साए लहजे में श्रेया फिर चिल्लाती हैं, "नहीं देना खाना तो मत दो यार... तुम हो कौन खाना देने वाले?" इस पर शिवांगी करारा जवाब देते हुए कहती हैं, "पहले खाना दे रहे थे ना तुम्हें प्यार से... चिल्लाओ मत।" दोनों की इस ऊंची आवाज और तीखी बहस का घर के बाकी कंटेस्टेंट्स जमकर मजे लेते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: Tanishq Bagchi vs YRF विवाद में कूदे Amaal Mallik ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर खड़े किए गंभीर सवाल

वाइल्ड कार्ड में अपूर्वा मखीजा की होगी एंट्री

इस बीच शो से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि कंटेस्टेंट योगेश रावल अब खेल से बाहर हो चुके हैं। उनके जाने के बाद अब शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री का वक्त आ गया है। खबरों की मानें तो अपूर्वा मखीजा शो में धमाकेदार एंट्री ले चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि अपूर्वा घर में आते ही श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे की क्लास लगाने वाली हैं। वह खेल में पूरी तरह से शिवांगी जोशी का सपोर्ट करेंगी, जिससे आने वाले दिनों में शो का रोमांच और ज्यादा बढ़ने वाला है।

प्रमुख खबरें

Shadab Khan की सूझबूझ और Haris Rauf का धैर्य: England के जबड़े से Pakistan ने यूं छीनी रोमांचक जीत

Kerala High Court ने सड़क हादसे में जज पर केस दर्ज करने की पुलिस को दी मंजूरी

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तुरंत बिना शर्त माफी मांगें, BJP ने PM Modi के अपमान पर घेरा

Aamir Khan तक नहीं पहुंच पाए तो Tiger Shroff बने निशाना! शूटर्स ने ऐसे बदला था प्लान