Lock Upp Updates: 'टिकट टू फिनाले' टास्क के दौरान दोस्ती में आयी दरार, फूट-फूटकर रोईं पूनम, कहा- महीनों से पीरियड्स नहीं हुए

By एकता | Apr 21, 2022

कंगना रनौत और एकता कपूर के रिएलिटी शो 'लॉक अप' हर दिन नए टास्क हो रहे हैं और टास्क के दौरान एक से बढ़कर एक ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन लॉक अप की जेल में 'टिकट टू फिनाले' टास्क हुआ। टास्क में सभी कैदियों को अपने प्रतियोगी को गेम से हटाना था ताकि फिनाले में पहुंचने का उनका रास्ता साफ़ हो सके। टास्क शुरू होने के बाद सभी कैदियों ने मिलकर सबसे पहले पायल रोहतगी को फिनाले गेम से बाहर कर दिया। इसके बाद सारे खिलाड़ी पूनम पांडे को बाहर निकालने पर चर्चा करते नजर आये। इन कैदियों में मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे भी शामिल थे। आपको बता दें कि यह तीनों ही पूनम पांडे के अच्छे दोस्त थे।

इसे भी पढ़ें: फ्लोरा सैनी ने मुस्कुराते हुए खिचवाई ऐसी तस्वीर, देखकर दंग रह गए लोग

टास्क के तीसरे राउंड में अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे ने पायल के साथ मिलकर मुनव्वर फारूकी को तगड़ा झटका दिया। दोनों ने मिलकर मुनव्वर को टास्क से बाहर कर दिया। यह देखकर मुनव्वर फारूकी भी रोने लगे। शो के आखिर में अंजलि अरोड़ा को भी रोते देखा गया। 'लॉक अप' के इस एपिसोड में ऑडियंस मुनव्वर फारूकी को सपोर्ट करती दिखीं।

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

प्रमुख खबरें

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत

घर की सुरक्षा होगी हाईटेक! CCTV कैमरे से स्मार्ट लॉक तक जानें पूरा खर्च