लॉकडाउनः माता पिता से बिछड़ा चार साल का एक बच्चा एक महीने बाद अपने परिवार से मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

वायनाड (केरल)। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी बंद के बीच अपने माता पिता से बिछड़ा चार साल का एक बच्चा करीब एक महीने बाद अपने परिवार से मिला। इसमें दो दमकल कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। बच्चे के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और उन्हें मध्य मार्च में घर पर पृथक-वास में रहने को कहा गया था। इसके बाद कलपेट्टा के पास कंबलाकड के रहने वाले बच्चे के माता पिता सजीत और विष्णुप्रिया ने बच्चे को पलक्कड़ जिले के शोरानूर में अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया था।

सजीत कन्नूर के पय्यान्नूर में काम करते हैं और मार्च के मध्य में उस इलाकेमें कोरोना वायरस का मामला सामने आया था जिसके बाद उन्हें घर पर पृथक रहने के लिए कहा गया था। जब सजीत ने अपने पृथक-वास की अवधि पूरी की, तब देशव्यापी बंद लागू हो गया।इस वजह से वह अपने बच्चे को वापस नहीं ला पाए।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ जंग में आक्रामक जांच की भूमिका अहम : मनमोहन सिंह

दंपत्ति ने मदद के लिए कलपेट्टा के विधायक सीके ससीन्द्रन से संपर्क किया। इसके बाद विधायक ने वायनाड की कलेक्टर डॉ अदीला अब्दुल्ला से संपर्क किया। उन्होंने बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाने की पहल की।। इसके बाद पलक्कड़ से दमकल और बचावकर्मियों अनूप और संतोष ने शुक्रवार सुबह शोरानूर से बच्चे और उसके एक रिश्तेदार को अपनी गाड़ी में बैठाया और उन्हें कोझीकोड लाए तथा उन्हें कलपेट्टा के अपने समकक्ष को सौंप दिया। इसके बाद बच्चे को वायनाड में उसके माता-पिता से मिलाया गया।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार